नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद (जौनपुर) विद्यासागर सोनकर मंगलवार को मेरठ पहुंचें। वे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के सुशांत सिटी स्थित आवास पर पहुंचें। वहाँ पर उन्होंने कुछ समय व्यतीत कर आपसी संवाद किया।
इसके उपरांत दोनों वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के पैतृक गांव हुरनंगला जनपद बिजनौर रवाना हुए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने धर्मपाल सिंह की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विद्यासागर सोनकर एवं विनीत अग्रवाल शारदा ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का संसार में कोई विकल्प नहीं होता, उनके आशीर्वाद और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।
No comments:
Post a Comment