Breaking

Your Ads Here

Monday, July 28, 2025

हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज पर्व



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नेहरू नगर स्थित प्रगति लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को फूलों, बंदनवारों और हरियाली से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासपूर्ण और पर्व के अनुरूप प्रतीत हो रहा था।

राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती भजनों पर बाल प्रतिभाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में माताओं की भी विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक परिधान धारण कर तीज के गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की संस्थापिका अनुराधा वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुई। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर बबीता, वर्षा, दिव्या, संजना और नंदिनी सहित सभी अध्यापिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here