Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 17, 2025

भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरो को लगाने का कार्य रोका



लगे हुए स्मार्ट मीटरो को उखाड़ कर अगवानपुर बिजलीघर पर किए जमा

 अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी सदरपुर के आदेशानुसार भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव अमजद खान के नेतृत्व में भारतीय संघर्ष मोर्चा की टीम ने स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य रोका वही लगे हुए स्मार्ट मीटरो को उखाड़ कर बिजली घर अगवानपुर पर पहुंचे।जैसे ही यह खबर बिजली विभाग में गई बिजली विभाग में हड़कंप मच गया आनन फानन में एस डी ओ मवाना बिजली घर पहुंचे और भाकियू संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं समझा बुझाकर शांत किया और स्मार्ट मीटरो को वापस जमा किया।इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष सेन अहमद, जिला सचिव सलीम खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोइन खान, ग्राम अध्यक्ष अजीम, गौरव राणा, पिंटू ,भोलू, रजक आदि सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here