नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से मेरठ के अशोक सोम को राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है।
अशोक सोम के राष्ट्रीय सचिव बनने पर मेरठ जिला अध्यक्ष संजीव तोमर एवं जिला महामंत्री शिवकुमार शर्मा के साथ समस्त कार्यकारिणी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को अधिक मजबूती देने के लिए अशोक सोम को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अशोक सोम अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे।
अशोक सोम को गपा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर बधाई देने वालो में राष्ट्रीय संरक्षण दयाचंद वर्क, चौधरी हरेन्दर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीकांत अस्थान, यशपाल चौधरी, शहवेज खान, रामबाबू दुबे, अभिषेक द्विवेदी, संजीव तोमर, शिव कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, जाकिर आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment