Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 14, 2025

मेरठ के मरीजों को अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी: डा. ललित अग्रवाल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ और आस-पास के क्षेत्रों के निवासी अब एस्थेटिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से जुड़ी प्रारंभिक चिकित्सकीय सलाह अपने ही शहर में प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें दिल्ली जैसे महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज के डॉ. ललित अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की गई है। चोट, दुर्घटनाएं और ट्रॉमा जैसी स्थितियों में समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप बेहद जरूरी होता है, क्योंकि देरी से मरीज़ों को स्थायी जटिलताएं जैसे चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञ परामर्श और अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए हम मरीजों के उपचार परिणामों को बेहतर बनाने और उनके जीवन की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here