Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

वाहनों की तकनीकी जांच के लिए ATS नीति लागू, 12 अक्टूबर से आवेदन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रदेश में वाहनों की तकनीकी स्वस्थता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने स्वचालित परीक्षण स्टेशन (ATS) की मान्यता, विनियमन और नियंत्रण के लिए राज्य नीति 2026 लागू कर दी है।


संभागीय परिवहन अधिकारी मेरठ अनीता सिंह ने बताया कि शासनादेश संख्या-9/2026/859/तीस-4-2026 (1631800) दिनांक 16.09.2026 के क्रम में प्रथम चरण में 36 जनपदों के लिए ATS के प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र (PRC) हेतु NSWS पोर्टल पर आवेदन सुविधा 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इन जनपदों में पीलीभीत, बदायूं, संभल, शामली, कासगंज, ललितपुर, हरदोई, अमेठी, अम्बेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, चित्रकूट, जौनपुर, चंदौली, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, बलिया, भदोही, बांदा, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर, अमरोहा, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। शेष 39 जनपदों के लिए निर्देश अलग से जारी होंगे। इच्छुक उद्यमियों से निर्धारित तिथि पर NSWS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here