Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 15, 2025

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बहसूमा थाना पर देखा गया प्रसारण


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा के आदेशानुसार, जनपद के सभी थानों पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, अभ्यर्थियों के परिजनों सहित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 60244 आरक्षी नागरिक पुलिस को नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम गृहमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमायी उपस्थित में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड सेक्टर 18 वृंदावन कॉलोनी लखनऊ में किया गया। 

गृहमंत्री द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लाइव ब्रॉडकास्ट को बहसूमा थाने पर बड़ी स्क्रीन पर देखा गया। जिसका सीधा प्रसारण बहसूमा थाने पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। इस दौरान थाना प्रभारी इंदु वर्मा सभी पुलिसकर्मी व चयनित अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here