Breaking

Your Ads Here

Friday, June 27, 2025

चुनाव में अशोक कुमार अध्यक्ष व नितिन कुमार मंत्री पद पर चुनाव जीते



रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शुक्रवार को बी.आर.सी. कार्यालय पर पुर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय शिक्षक संघ का चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र शर्मा, शीतल त्यागी ओमकार सिंह की देख-रेख में संपन्न हुआ..जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार व अरूण कुमार मैदान में थें जबकि मंत्री पद पर नितिन कुमार अकेले उम्मीदवार थे कुल 55 शिक्षक मतदाताओं में से 52 शिक्षकों ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार को 38 मत प्राप्त हुए तथा अरूण कुमार को कुल 14 मत प्राप्त हुए इस प्रकार अशोक कुमार को 24 मतों से अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया जबकि नितिन कुमार निर्विरोध मंत्री पद पर निर्वाचित हुए..

वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर मनीषा, विनोद कुमार व प्रवीण कुमार उपाध्यक्ष पद पर, ऋषि कुमार संयुक्त मंत्री पद पर, अजय कुमार लेखाकार पद पर व लेखा परीक्षक पद पर अजय कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया..!सभी शिक्षकों ने दोनों को बधाई दी.! इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, मनोज कुमार शर्मा, राहुल कुमार, विनय कुमार, सौमबीर सिंह, अंबरीश शर्मा, ममता अग्रवाल, दीपशिखा शर्मा, रीना शर्मा, अंकित मावी, महेंद्र कुमार, अमित गौतम, शिवकुमार, संजय कुमार, अब्दुल बारी, वसीम अहमद, ज्ञानेश्वर शर्मा, अजय शर्मा, रीता, पवन, प्रदीप शर्मा, संदीप, नीति, मनीष, मुनेंद्र आदि उपस्थित रहें..!!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here