Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 21, 2025

सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला सैनिक बंधु की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पूर्व सैनिकों, शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक जिलाधिकारी डा. वीके सिंह के द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी।


बैठक में भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक निश्चित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। भूतपूर्व सैनिक रामशरण सिंह सोम के स्कूल को मान्यता दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। अन्य मामलों में भूतपूर्व सैनिक प्रवीन के खसरा में त्रुटि का मामला, प्रेमपाल सिंह का खेती के विवाद का मामले में आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जमीनी विवाद, रास्ते सम्बन्धित विवाद के 03 नए प्रकरण व पुराने प्रकरणों पर निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस सम्बन्धित मामलों को त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। बैठक में सम्बन्धित प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकरी के आदेशानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here