Breaking

Your Ads Here

Friday, June 27, 2025

नाबार्ड राजभाषा प्रतियोगिता में आरसी पांडेय हुए पुरस्कृत



नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की तरफ़ से राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

उक्त प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सरधना के शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजभाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए नाबार्ड की पहल सराहनीय है। डॉ. आरसी पांडेय को पुरस्कृत किए जाने पर नराकास, मेरठ के सचिव मुकेश कुमार तथा विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ महेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here