सुभारती विश्वविद्यालय में प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करने की थीम के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय पर्यावरण समिति एवं छात्र परिषद द्वारा संयुक्त रूप से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश रूहेला, छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ मुनीश रेड्डी सहित पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों व विश्वविद्यालय के डीन एवं विभागाध्यक्षों ने चिड़ियों को पिंजरे से आज़ाद कर प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश दिया।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने पौधेें गोद लेकर उनके संरक्षण की शपथ ली। सभी ने जल कुंभ भरन कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
पर्यावरण कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश रूहेला ने स्वागत भाषण में सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। उन्होंने पर्यावरण दिवस के इतिहास पर चर्चा करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में किये जा रहे विभिन्न कार्यो सेे सभी को रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा को बचाने और जल के संरक्षण हेतु प्रमुखता से कार्य किए जा रहे है। विश्वविद्यालय में हर एक पौधें की विशेष निगरानी की जाती है। विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण अभियान से जोड़ कर उन्हें इसके महत्व व संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय भारत का ऐसा विश्वविद्यालय है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता से कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय के कैम्पस एवं हास्टल में प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय के समस्त कॉलिज एवं विभाग में होने वाले कार्यक्रमों में अतिथियों का स्वागत सुभारती पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अधिनियम के तहत पौधा देकर किया जाता है। डॉ.थपलियाल ने कहा कि हमें खुले मेें कूड़ा व प्लास्टिक नही डालना चाहिए एवं पानी को बचाने के अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए। साथ ही नैतिक दायित्व के रूप में पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए।
कार्यक्रम में गीत, कविता, भाषण, पोस्टर, मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। पर्यावरण कमेटी के सचिव डॉ.संचित प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कपिल, डॉ निखिल श्रीवास्तव, पर्यावरण कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश रूहेला, पर्यावरण समिति के सचिव डॉ. संचित प्रधान, छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ.मुनीश रेड्डी, डॉ. पिंटू मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी हर्षवर्धन कौशिक, डॉ.शवेता भारद्वाज, डॉ.अमित पुनिया, डॉ.ज्योति मधुर, डॉ.केके शर्मा,डॉ.गौरभ शर्मा आदि सहित पर्यावरण कमेटी एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment