रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। भाजपा नेता सचिन अग्रवाल के आवास पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते हुए शीघ्र ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है, इसलिए भाजपा से जुड़े, भाजपा में संगठन सर्वोपरि है, जबकि अन्य पार्टियों में नहीं। पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद बंसल ने क्षेत्र की समस्याएं रखी। भाजपा नेता देवेंद्र प्रजापति ने मनोनीत सभासद के बारे में पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए की बात कही, जहां राज्य मंत्री ने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि देश प्रदेश में विकास हो रहा है। नए-नए योजना चलाकर लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश में व्यापारी की सुरक्षा तथा व्यापार आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदिनाथ दोनों देश प्रदेश के विकास में लगे हुए हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता संजीव बंसल, पूर्व ब्लाक प्रमुख केपी खुटी, गौरव गर्ग,
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, व्यापारी नेता पंकज मित्तल, कालूराम त्यागी,
गगन त्यागी, कपिल लोहारा, कृष्ण गर्ग, मोहित बंसल, चौधरी सुंदर बढला, दीपक, लोकेश गर्ग,
अंकुर, अर्चित गर्ग आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment