Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 21, 2025

नौचंदी मेला पटेल मंडप में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उच्च शिक्षा विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा नौचंदी मेला पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (मेरठ एवं सहारनपुर मंडल) डॉ. मोनिका सिंह के निर्देशन में पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर एवं नगर निगम के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।


कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में कॉलेज की छात्राओं द्वारा लोकगीत गायन एवं एकल नृत्य की प्रस्तुति करके दिया गया। लोकगीत में मुस्कान वर्मा द्वारा (लहराए मोरी धनी चुनरिया), रिआंशी द्वारा( पीलो-पीलो घाघरो) तथा एकल नृत्य में प्रगति अहलावत द्वारा देशभक्ति गीत (देश से है प्यार तो) पर शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सरबजीत सिंह कपूर के द्वारा नगर निगम सहयोग से सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभियंता पदम सिंह, आयुष वेद, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय से कनिष्क सहायक अक्षय कुमार उपस्थित रहे। महाविद्यालय की तरफ से डॉ. स्वाति शर्मा, हेमंत शुक्ला, डॉ. सुमन सिंह तथा अंजली का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here