नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा पार्षद की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि
वह गुरुवार को जिम गए थे। सुबह 7 बजे जब घर आ रहे थे, तभी
रास्ते में उन्हें अटैक पड़ा और वह जमीन पर गिर गए। लोग उन्हें अस्पताल लेकर
पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत
घोषित कर दिया। उनका सूरजकुंड में अंतिम संस्कार किया गया।
पार्षद गगनदीप गौतम वार्ड 67 कैलाशपुरी से पार्षद थे। नगर निगम चुनाव में
उन्होंने भाजपा नेत्री मीनल गौतम को चुनाव हराकर जीत हासिल की थी। गगनदीप ने
निर्दलीय चुनाव लड़कर मीनल को हराया था। इसके बाद 2024 के चुनाव में उन्होंने भाजपा
ज्वाइन कर ली थी। बताया जा रहा है कि गगनदीप गौतम
इस चुनाव से पहले दो बार कांग्रेस के टिकट पर इसी वार्ड से चुनाव लड़े थे और हार गए
थे। गगनदीप के एक छोटी बच्ची है। जो पहली क्लास में पढ़ती है। पार्षद की मौत हार्टअटैक से हुई है, लेकिन कहां हुई। ये अभी स्पष्ट नहीं हो रहा। घरवाले अभी कुछ
भी बताने की हालत में नहीं हैं। आस पड़ोस के लोगों और भाजपा नेताओं को भी क्लियर
नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि गगनदीप
सुबह जिम गए थे, वहां से लौटते वक्त रास्ते में दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई।
कुछ लोगों ने बताया कि रात को अचानक एक बजे तबियत बिगड़ी और अटैक आया, परिजन जब तक अस्पताल ले जाते, तब तक उन्होंने दम तोड़
दिया।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गगनदीप सुबह जिम के लिए उठे तो कुछ भारीपन लग
रहा था। उसे तबियत सही नहीं लगी। इसके बाद वो पास के ही मेडिकल स्टोर में अपने
दोस्त प्रवीण अरोड़ा के पास गया। वहां दोस्त से सब बताया तो उसने कहा कि डॉक्टर से
चैकअप करा लो। इसके बाद गगनदीप को न्यूटिमा
अस्पताल गढ़ रोड पर ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
No comments:
Post a Comment