नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फफूंडा में शराब ठेके की कैंटीन पर
ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। अपने साथी के साथ ऑटो चालक शराब पी रहा था। इसी बीच
किसी बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि साथी ने ऑटो चालक को बुरी तरह पीटा।
पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित
को सोमवार को अरेस्ट कर लिया।
फफूंडा निवासी गजेंद्र कश्यप ऑटो ड्राइवर है। परिवार का विपिन कश्यप बाइक
मिस्त्री है। दोनों लोग रोजाना काम से लौटकर ठेके पर बैठकर शराब पीते थे। रविवार रात
भी विपिन, गजेंद्र ठेके के पास कैंटीन में
बैठकर शराब पी रहे थे। तभी गजेंद्र ने विपिन पर गलत टिप्पणी कर दी। यह बात विपिन
को सहन नहीं हुई। इसके बाद दोनों मे झगड़ा हुआ।
झगड़ा इतना बढ़ा कि विपिन ने गजेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। इतना पीटा कि विपिन
वहीं बेहोश और खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने
गजेंद्र के परिवार को सूचना दी। पुलिस को बुलाया। सूचना पर रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। शव
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विपिन, गजेंद्र दोनों रिश्तेदार हैं। दोनों ही परिवारों में
वारदात के बाद तनातनी हो गई है। वहीं देर रात गांव में पुलिस फोर्स लगाया गया है।
गांव में लगाई गई फोर्स
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया गया है। गांव में फोर्स लगाई है। आरोपित की तलाश जारी है, उसका मोबाइल भी
बंद है। हत्या की वजह क्या है? इसकी जांच की जा रही है। वहीं
आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment