अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी सचिव डॉ. कृष्णा मूर्ति एवं उपकुलसचिव डॉ. विवेक संस्कृति द्वारा निर्धन लोगों को फल वितरित किए एवं जन सामान्य के लिए भंडारे और शरबत वितरण का आयोजन किया गया।
डॉ. कृष्णा मूर्ती द्वारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के शतायु होने की मंगल कामना की गई। उन्होंने कहा
कि योगी आदित्यनाथ ने एक साधु और प्रशासक की विलक्षण छवि को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया
है। अनुशासन, तेज निर्णय क्षमता और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण ने प्रदेश के विकास को नई
गति दी है। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति औद्योगिक विकास,
चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी
योजनाओं को धरातल पर उतारने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि उत्तर
प्रदेश सर्वांगीण विकास के पथ पर देश में उत्तम प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो
रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी ब्रजमोहन, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर
अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, कुलदीप नारायण आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment