Breaking

Your Ads Here

Monday, June 16, 2025

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पति पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मारपीट के दौरान युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षक गोली चलाई, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि देर रात्रि कल्पना पत्नी राहुल अहलावत निवासी ग्राम भैंसी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता श्रद्धापुरी थाना कंकरखेङा ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि गौरव सिरोही पुत्र रामकुमार निवासी तुलसी कालोनी थाना कंकरखेङा रात्री करीब 21.30 बजे उसके घर में घुस आया। उसके पति राहुल के ऊपर तमंचा तान दिया व चाकू से उसके पति को जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंजीकृत किया और दो टीमों को गठन किया।

पुलिस टीमो द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में सघन चैकिंग की जा रही थी, तभी मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि गौरव एलआईसी कट के पास छिपा है। जिसे पुलिस टीमो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की गयी। खुद को घिरता देख अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ अभियुक्त के ऊपर फायरिंग की गयी, जिससे वह दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त के विरूद्ध अन्य जनपदो में करीब डेढ दर्जन अभियोग पूर्व से दर्ज है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here