Breaking

Your Ads Here

Friday, June 20, 2025

योग करें सब मिलकर


नित्य संदेश।

प्रभात किरण के संग, हम जगाए नव आस,
योग करें सब मिलकर, बढ़ाए आत्मविश्वास।
तन-मन होगा निरोगी, मुख पर आए उजास,
योग लाता जीवन में, पल-पल नव उल्लास।।

ताड़ासन से ऊंचाई, वृक्षासन से पाए स्थिरता, 
गरुड़ासन से संतुलन, नटराजासन से सहजता।
सुखासन से मनशांति, पद्मासन से एकचित्तता,
वज्रासन भोजन पश्चात करें काया पाए सुंदरता।।
प्रभात किरण के संग.......पल-पल नव उल्लास!!

भुजंगासन से मजबूती, शलभासन कटि सुधार,
मत्स्यासन से श्वासगति, धनुरासन पाचन उद्धार।
हलासन से चिंतामुक्ति, सर्वांगासन से रक्त संचार,
शीर्षासन से तेज बुद्धि, चक्रासन से लचक अपार।।
प्रभात किरण के संग.......पल-पल नव उल्लास!!

त्रिकोणासन पार्श्व खिंचे, पश्चिमोत्तानासन खिंचाव,
गोमुखासन से कंधे खुलें, बकासन संतुलन भाव।
शवासन में विश्राम करें, हो पीड़ा, थकान अभाव,
प्राणायाम से प्राणशक्ति, स्वभाव पर सुंदर प्रभाव।।
प्रभात किरण के संग.......पल-पल नव उल्लास!!

सपना सी.पी. साहू 'स्वप्निल'
इंदौर (म.प्र.)

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here