नित्य संदेश,मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। शास्त्रीनगर निवासी शहजाद को उसकी पत्नी शायमा ने रामबाग कॉलोनी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। शायमा अलीगढ़ की रहने वाली है और उसकी शादी शहजाद से 16 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं।
शहजाद का रामबाग कॉलोनी की एक हिंदू युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। गुरुवार दोपहर को शहजाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रामबाग कॉलोनी पहुंचा। शायमा अपने जीजा के साथ पति का पीछा करते हुए वहां पहुंची। मौके पर विवाद बढ़ गया। शायमा के जीजा ने गर्लफ्रेंड को पीटा। शायमा भी उसे पीटने लगी। इस पर शहजाद ने अपनी पत्नी शायमा पर हमला कर दिया। हंगामे की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहजाद को हिरासत में ले लिया। शायमा ने नौचंदी थाने में पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment