Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 12, 2025

मेरठ को बाल श्रम मुक्त मुक्त बनाने का लिया संकल्प

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्रम विभाग र जनहित फाउंडेशन मेरठ द्वारा विश्व बाल श्रम दिवस के उपलक्ष्य में श्रम विभाग कार्यालय बेगमपुल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त अवदेश व संस्था जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनिता राणा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन विनय दूबे (श्रम प्रर्वतन अधिकारी) द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में बाल श्रम से बच्चों को मुक्त कराने के विषय पर जोर देते हुए सहायक श्रमायुक्त द्वारा जनपद में रेसक्यू अभियान को जारी रखने के लिए कहा। साथ ही संस्था जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा द्वारा बताया गया कि गत वर्ष श्रम विभाग के सहयोग से संस्था नें लगभग 300 से अधिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर उनको पुर्नवासन की प्रक्रिया के साथ योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा इसी प्रकार से समाज के हर वर्ग को साथ जोड़कर अभियान को गति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में रैली का कार्यक्रम भी किया गया।


रैली की शुरूआत श्रम विभाग मेरठ कार्यलय से हुई। कामरेड रणजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। सभी ने हस्ताक्षर अभियान कर इस अभियान को सफल बनाने की बात कही। कार्यक्रम में श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशिकांत पाण्डेय, सुधीर कुमार, रघुवर यादव इत्यादि उपस्थित रहे, सारथी संस्था से कल्पना पांडे, कैलाश सत्यार्थी एनजीओ से पुष्पेंद्र कुमार और शेर खान, चाइल्ड लाइन से मनमोहन सिंह शामिल रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here