Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 10, 2025

गर्मियों में फ्रिज के बजाय मिट्टी के घड़े का पानी कई गुना फायदेमंद


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। मानसून आने में अभी देर है।इस समय लगातार गर्मी बढ़ते जा रही है।ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग फ्रिज में रखे हुए पानी का सेवन करते हैं। गर्मी के दिनों में फ्रिज से बेहतर है कि मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन किया जाएं। विज्ञानी भी इसी बात को मानते हैं कि मिट्टी के घड़े का पानी फ्रिज की पानी की अपेक्षा अधिक फायदेमंद होता है। पहले जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे,तब मिट्टी के घड़ों में ही पानी रखा जाता था।

मेटाबालिज्म को बूस्ट करने का काम करें 
मिट्टी के घड़े का पानी मेटाबालिज्म को बूस्ट करता है। मिट्टी के घड़े में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। मिट्टी के घड़े का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है।कि मिट्टी के बर्तन में रखें हुए पानी का सेवन करने से कब्ज़, एसिडिटी,पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं नहीं होती है।जिन व्यक्तियों को अक्सर पेट संबंधित समस्याएं रहती है, उन्हें रोज मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करना चाहिए।

शरीर के डिटा डिटाक्सीफिकेशन में सहायक 
मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करना शरीर के लिए बेहद ही लाभदायक होता है।एक शोध के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में रखे हुए पानी का सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।शरीर के डिटाक्सिफिकेशन के लिए मिट्टी के घड़े का पानी बेहद ही उपयोगी होता है।

पानी को रखें ठंडा 
गर्मियों में ठंडे पानी से ही प्यास को बुझाया जा सकता है, परंतु कई लोगों को फ्रिज का पानी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम लग जाता है।ऐसे लोगों को मिट्टी के घड़े का उपयोग करना चाहिए। रखने के कुछ ही देर ये पानी को ठंडा करना शुरू कर देता है। इसके पानी का सेवन करने से किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

सन स्ट्रोक से सुरक्षा 
मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करने से शरीर को लंबे समय तक ठंडक मिलती है।एक शोध में इस बात का दावा किया है कि गर्मियों में सन् स्ट्रोक से बचने के लिए मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here