Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 10, 2025

योग का अर्थ जोड़ना, एकता लाना और संतुलन साधना है: अमरपाल


मितेंद्र कुमार गुप्ता 
नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा जन जागरूक योग शिविर का शुभारंभ मंजू वशिष्ठ, अरविंद शर्मा, सुमन शर्मा, सीमा तोमर, बसंत तोमर, शशि प्रभा, विजेन्द्र ने विधिवत रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम का संचालन राखी सिंह ने किया। 

कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ध्येय वाक्य " एक पृथ्वी एक योग" है। योग का अर्थ जोड़ना, एकता लाना और संतुलन साधना है। योग में भीतर की शांति देता है और भरी दुनिया में संतुलन बनाने की शक्ति भी। एक पृथ्वी एक योग का तात्पर्य केवल अभ्यास या विचार नहीं बल्कि एक आचरण है। यह जीवन को हर स्तर पर शुद्ध और संतुलित करने की एक क्रांति है,जहां हम स्वयं को समाज को प्रवृत्ति को एकता के सूत्र में बांधते हैं। पृथ्वी - हमारे जीवन का आधार वायु, जल, अन्न, ऊर्जा योग हमारे जीवन की दिशा शांति संयम और संतुलन, यही है योग से संतुलन, संतुलन से संरक्षण और संरक्षण से समृद्ध पृथ्वी।

अमरपाल ने साधकों को वैदिक मंत्रों के साथ योग सत्र में सूर्य नमस्कार, योग निद्रा आदि का अभ्यास कराया। योग जागरूकता कार्यक्रम में वैशाली पाटील, डॉक्टर संतोष, डॉ धर्मेंद्र के साथ योग साधक एवं योग विज्ञान विभाग के शिक्षक कमल शर्मा, अंजु मलिक, ईशा पटेल, अरुण सिसोदिया, अभिषेक कुमार, नवज्योति सिद्धू, तथा योग विज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here