Breaking

Your Ads Here

Friday, June 20, 2025

शनिवार उत्तर भारत में सबसे बड़ा दिन, सबसे छोटी रात का प्रतीक

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शनिवार का दिन उत्तर भारत में सबसे बड़ा दिन है, जिसे गर्मी का अयनांत कहा जाता है। यह दिन लगभग 14 घंटे का होता है, जिसमें सूर्योदय सुबह 5:21 बजे और सूर्यास्त शाम 7:20 बजे होता है। 

वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने बताया कि इस दिन सूर्य कर्क रेखा पर स्थित होता है, जो उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात का प्रतीक है। आज के दिन पृथ्वी के किसी भी स्थान पर खड़े होकर उसकी परिधि को माप सकते हैं, साथ ही जहां खड़े हैं उसका अक्षांतर ज्ञात कर सकते हैं और सबसे छोटी परछाई जिस दिशा में बने उसे रियल उत्तर भी कहते हैं 

गर्मी के अयनांत का महत्व:
गर्मी का अयनांत एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो पृथ्वी के झुकाव के कारण होती है। इस दिन सूर्य की किरणें सीधे कर्क रेखा पर पड़ती हैं, जिससे उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here