Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 4, 2025

पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी: आयुष-पियुष गोयल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जनपद में पर्यावरण संरक्षण की दिव्यांग जुड़वा भाई अलख जगा रहे हैं। बलवंत नगर निवासी आयुष गोयल और पीयूष गोयल अब तक 10,000 से अधिक पौधे लगा चुके हैं।

पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर 200 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं। 1100 तुलसी के पौधे वितरित कर चुके है, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 100 से अधिक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं। पॉलिथीन बहिष्कार के लिए 5000 कपड़े के थैले का वितरण कर चुके हैं।  लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए 3000 फेस मास्क का वितरण कर चुके हैं। पशु पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का वितरण कर चुके हैं। आयुष और पीयूष का कहना है कि जीवन में सभी लोगों को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here