नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भाजपा नेता काजी शादाब को हार्ट अटैक आया है। परिजन उनको नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली रैफर कर दिया गया। नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता की हालत नाजुक बनी है।
भाजपा नेता के भाई काजी अरशद हुसैन ने बताया कि 19 जून को काजी शादाब की तबियत खराब हुई, तत्काल उनको मेरठ के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत नाजुक थी, डाक्टर्स ने हार्ट अटैक बताया। एंजियोग्राफी के दौरान तीन नसें ब्लॉक और एक नस 80 प्रतिशत बंद पायी गई। डॉक्टरों ने ओपन हार्ट सर्जरी की सलाह दी या दिल्ली ले जाने के लिए कहा। हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रैफर करा लिया गया। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया, जहां उनको तीन स्टंट डाले गए। अरशद ने बताया कि उनकी हालत अब पहले से बेहतर है, लेकिन अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
No comments:
Post a Comment