Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 21, 2025

नीता शर्मा की द 7 डेथ्स मूवी का टीजर हुआ रिलीज

नित्य संदेश ब्यूरो 
मुंबई। द 7 डेथ्स मूवी का टीजर रिलीज हो गया है। 2026 में सिनेमाघरों में एक सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म आने वाली है। यह एक कन्नड़ मूवी है, जिसके जरिए नीता शर्मा साउथ इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। इसके डायरेक्टर अजय कुमार हैं और बतौर डायरेक्टर अजय कुमार की भी यह पहली मूवी है। 

आपको बता दें कि शुक्रवार को इस मूवी का टीजर सिरी म्यूजिक चैनल पर आया है। नीता शर्मा अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं और वह अपने डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने सभी दोस्तों से मिल भी रही हैं। द 7 डेथ्स साउथ सिनेमा में एक अलग ही हलचल लेकर आने वाली है, ऐसा इसके टीजर से लग रहा है। इस मूवी का टीजर आप सिरी म्यूजिक पर देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here