Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 11, 2025

2027 में सपा और कांग्रेस का सफाया तय: डा. दिनेश शर्मा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को मेरठ में कहा कि आज बदला हुआ युवा भारत है, जो झुकता नहीं है, जो अब जवाब देना जानता है। किसी ने आंख उठाई तो घर में घुसकर मारने वाला भारत बना है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा और कांग्रेस का सफाया तय है। जब-जब अखिलेश यादव बोलते हैं, उनके दल का सफाया हो जाता है।


डॉ. दिनेश शर्मा सीसीएसयू के अटल सभागार में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में ये एक वो काल है जिसमें समृद्धि है। जिसमें भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस है। जिसमें स्वाभिमान बढ़ा है। जिसमें प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। जिसमें कानून और व्यवस्था नियंत्रण में आई है। जिसमें स्वदेशीकरण आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हुआ है। निर्यात बढ़ा है आयात कम हुए हैं। अब भारत हाथ में कटोरा लेकर लोन मांगने वाला देश नहीं है। कोरना काल में 120 से ज्यादा देशों को दवा देने वाला यानि दाता बना हुआ देश है। आज दुनिया में चाहे जो संकट हों, लेकिन भारत में आज 10 किलो राशन निशुल्क दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास निशुल्क दिया जा रहा है। पांच लाख तक का आयुष्मान के माध्यम से स्वास्थ्य कवच दिया जा रहा है। आज 160 हवाई अड्‌डे बन चुके हैं। कई करोड़ लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। ये बदला हुआ युवा भारत है। जो झुकता नहीं है। जवाब देना जानता है। किसी ने आंख उठाई तो घर में घुसकर मारने वाला भारत बना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here