Breaking

Your Ads Here

Friday, June 20, 2025

टैगोर पार्क में योग महोत्सव मनाया गया, 151 योग साधकों ने हिस्सा लिया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। क्लब-60, युवा एवं खेल मंत्रालय व नगर निगम ने टैगोर पार्क में शनिवार को योग महोत्सव मनाया।
   
क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि विश्व योग दिवस पर केन्द्र सरकार के युवा भारत विभाग व भाजपा के शास्त्रीनगर मंडल के योग शिविर में 151 योग साधकों ने हिस्सा लिया। योग गुरू मुकेश कुमार, डा.संजय माथुर व गीता गुप्ता को सम्मानित किया गया। गीताज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम रही जया सहित शिक्षासेतु की 21 छात्राओं को नगद पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज पोसवाल ने की व संचालन हरि विश्नोई ने किया। मुख्य अतिथि ललित मोरल रहे। एड. नीरज, हर्ष ग्रोवर, राजेन्द्र अरोड़ा, सत्येन्द्र अग्रवाल, प्रिन्स अग्रवाल, राजेन्द्र अरोड़ा, मनोज गर्ग, नवीन चंद्र अग्रवाल आदि योगी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here