मितेंद्र कुमार गुप्ता
नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं कीडा-भारती के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 21 जून तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह 12वां योग शिविर है। यह शिविर न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित है, बल्कि भारतीय जीवनशैली, योग एवं आयुर्वेद की महान परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बन गया है। इस वर्ष भी शिविर में स्वामी कर्मवीर का सानिध्य प्राप्त होगा।
शिविर का शुभारंभ योग गुरू स्वामी कर्मवीर महाराज एवं चौधरी चरण सिंह
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला द्वारा किया जाएगा। स्वामी जी न केवल योगाचार्य
हैं, बल्कि आयुर्वेद के प्रकांड
विद्वान भी हैं। उनका जीवन योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति के
प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित है। उन्होंने योग और आयुर्वेद के माध्यम से अनेक
असाध्य रोगों का समाधान कर लाखों लोगों को स्वस्थ जीवन की राह दिखाई है। योग विज्ञान विभाग की समन्वयक प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि 15 से 21 जून तक लगने वाले विशेष योग
शिविर है, जिसमें स्वामी कर्मवीर का सानिध्य प्राप्त होगा। 22 मई से विश्वविद्यालय द्वारा नित्य योग शिविर लगाया
जा रहा है, जिसमें 125 लोग प्रतिदिन आतें है।
क्रीडा भारती के महानगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि शिविर प्रतिदिन
सुबह 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा तथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक स्वामी कर्मवीर द्वारा
निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया जाएगा। यह परामर्श न केवल रोगों
के निदान हेतु सहायक होगा, बल्कि लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा
के प्रति जागरूक भी करेगा। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र चिकारा, प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. नवज्योति सिद्धू, डॉक्टर नरेंद्र तेवतिया, मितेंद्र कुमार गुप्ता, अमरपाल, सत्यम सिंह, जिला मंत्री मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment