रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गांव अल्लीपुर में मामा के घर आए 15 वर्षीय किशोर छत पर खेलते समय 11 हजार विद्युत लाईन में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलूस गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गांव अल्लीपुर में अपने मामा पदम राज त्यागी के यहा उनका भांजा वंश त्यागी पुत्र महेश त्यागी बुराड़ी नत्थू पूडा दिल्ली निवासी आया हुआ था। रविवार सुबह वंश त्यागी अपने मांमा विष्णु त्यागी की छत पर गेंद खेल रहा था। छत पर से जर्जर हालत में 11 हजार की विद्युत लाईन गुजर रही है। खेलते समय अचानक भांजा विद्युत लाईन में उतरे करंट की चेपट में आ गया। और बुरी तरह से झुलस गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए परिजनो ने युवक को उपचार के लिए एक निजि अस्पताल में भर्ती करया है।
समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।ग्रामीणों ने बताया गांव के रास्तों से 11 हजार की लाईन जर्जर हालत में मकान की छत से गुजर रही है। इसकी शिकायत खजूरी बिजली घर पर अधिकारियों से अनेकों बार कर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग कर चुके है। लेकिन आश्वसन देकर टरका दिया जाता था। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
No comments:
Post a Comment