Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 28, 2025

अहिल्याबाई होलकर के महान व्यक्तित्व को स्मरण किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सिवालखास विधानसभा ब्लाक जानी में आयोजित सिवालखास विधानसभा में गोष्ठी सम्मेलन में सम्मिलित हुआ, 

जिसमें वक्ता के रूप मे भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी रहे एवं मुख्यअतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष बागपत नीरज शर्मा को सुना एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष /सिवालखास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी ने की, संचालन जिला मंत्री ब्रजबीर सैनी ने किया। यह आयोजन लोकसेवा, नारी शक्ति और आदर्श शासन प्रणाली के प्रेरणास्रोत अहिल्याबाई होलकर के महान व्यक्तित्व को स्मरण करने का एक अद्वितीय प्रयास है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश चौधरी, भाजपा नेता राहुल ढढरा, जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) मोहन गुर्जर, जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) मंजू सेठी, जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) पंकज चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष बोबी शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, मुकेश बाफर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, विशाल गिरी, अजय शास्त्री, उदयवीर कश्यप, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा, सेकेट्री ब्लाक के कर्मचारी, ग्राम प्रधान, सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here