Breaking

Your Ads Here

Friday, May 2, 2025

जिला जज का विदाई समारोह संपन्न, वकीलों ने पौधा भेंट किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विदाई समारोह संपन्न किया गया। 14 न्यायालय भवन के प्रथम तल पर कॉन्फ्रेंस हॉल में 2023 बैच के मध्यस्थकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष रजत सिंह जैन का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा व मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुशवाहा एवं सभी मध्यस्थ एडवोकेट भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में रजत कुमार जैन का माला पहनाकर, शाल उड़ाकर, प्रतीक चिन्ह तथा पौधा भेंट कर सम्मान किया गया और भावपूर्ण बिदाई दी गई। सभी मध्यस्थ एडवोकेट ने अपने विचार प्रकट कि। विदाई समारोह में नीरज कुशवाहा ने यह बताया कि रजत सिंह जैन बहुत ही सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनका मेरठ से स्थानांतरण होना बहुत ही पीड़ादाई है। रमेश कुशवाहा ने कहा कि रजत सिंह जैन जैसे व्यक्तित्व के द्वारा ही मध्यस्थ केंद्र को नए आयाम पर पहुंचाया गया है, प्रोग्राम में मीनू आरती, बीना सूर्यकांत, सुबोध, विनोद शिव नारायण, वेद प्रकाश, अरविंद प्रकाश, पूनम, सीमा, शाहिद, विपिन, सूर्य प्रताप, प्रवीण कौशिक, लोकेश, अनुराधा आदि उपस्थित रहे। संचालन पंकज जैन ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here