Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 28, 2025

मेरठ के वरिष्ठ फ़िल्म छायाकार ज्ञान दीक्षित को किया सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
बलिया। एसबी कॉलेज बलिया के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर श्रीराम शर्मा ने वरिष्ठ फ़िल्म छायाकार ज्ञान दीक्षित को उनकी उत्कृष्ट कलात्मक एवं साहित्यिक फोटोग्राफी के लिए सम्मानित किया। 

दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्डी मुम्बई से सम्मानित ज्ञान दीक्षित को अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें ग्लोबल फिल्म इंडिया अवार्ड, यूनिसेफ इंडिया अवार्ड, प्राइड ऑफ़ नेशन अवार्ड, शान-ए-मेरठ अवार्ड, पुलिस प्रशासन द्वारा मेरठ रत्न सम्मान, आज का कर्मवीर, मुंबई मास्टर ऑफ़ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी , छायाकार शिरोमणि सम्मान प्रमुख है। 

गौरतलब है कि नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाली राष्ट्रीय मासिक पत्रिका जाह्नवी के मुख्य पृष्ठ पर पिछले 21 वर्षों से लगातार उनके फ़ोटो छपते आ रहे है। हिंदुस्तान की यह पहली पत्रिका है जो भारत देश के सात राज्य में मान्यता प्राप्त है। यह ज्ञान दीक्षित की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here