Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

प्यार तो हमेशा रहेगा फिल्म को मिला सिंगापुर लायन फ़िल्म फेस्टिवल से अवार्ड प्रमाण पत्र


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। साइन केयर प्रोडक्शन निर्माता निर्देशक प्रवीण कुमार की हिन्दी फीचर फिल्म प्यार तो हमेशा रहेगा को मिला बेस्ट फिल्म निर्माता निर्देशक प्रवीण कुमार को सिंगापुर से अवार्ड प्राप्त हुआ है जो 20 सितम्बर 2026 को सिंगापुर लायन फ़िल्म फेस्टिवल हुआ था उसमें प्रवीण कुमार की फिल्म *प्यार तो हमेशा रहेगा* बेस्ट निर्माता निर्देशक के रूप में अवार्ड से नवाजा गया और सम्मान प्रमाण पत्र भी मिला । 

फ़िल्म को बेस्ट एक्टर, ऐक्ट्रेस, गीत संगीत बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। फिल्म प्यार तो हमेशा रहेगा बहुत जल्दी सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित होगी। फिल्म के मुख्य कलाकार आरती पाल, शोएब राणा, मलकीत सिंह गजेंद्र सिंह, गीता शर्मा, स्व श्रीपाल यादव, गुलाब सिंह , गरिमा सैनी, राधिका अरोड़ा, धर्मेंद्र वर्मा, योगेंद्र तोमर, अनीता त्यागी, सुनील कश्यप, मुरसलीन, नीरज शर्मा, शौकीन अल्वी, प्रीतिका बसुमेंटरी, निर्मला गॉर्डा प्रोडक्शन मैनेजर हरेंद्र डबास, गीत राष्ट्रपति पुरस्करित डॉक्टर अवनीश राही, संगीत गायक अंकित सिन्हा आदि है। फ़िल्म परिवार के साथ देख सकते है फिल्म समाज को प्यार का सन्देश देगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here