नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। तिरंगा यात्रा अभियान में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने 28 मुस्लिम वार्डों में तिरंगा यात्रा निकाली। मेरठ महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अंजुम निजामी के नेतृत्व में यह 30 वार्डों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मेरठ के तीनों विधानसभा शहर विधानसभा दक्षिण विधानसभा और कैंट विधानसभा में यह यात्रा निकल गई, जिसमें मुस्लिम वार्ड में मुस्लिम पार्षद प्रत्याशी रहे एवं वार्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड की आम जनता को साथ लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुस्लिम वार्डों में तिरंगा यात्रा को लेकर बहुत उत्साह रहा। मुस्लिम समाज में इस यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से तिरंगा यात्रा अभियान निकल गया। यात्रा में मुख्य भूमिका में युसूफ कुरैशी, जीशान गाजी, शाह फैसल, राहील सलमानी, हाजी अमजद, आसिफ अंसारी, ओवैस खान, समीर खान मुख्य भूमिका में रहे।
No comments:
Post a Comment