नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेता Rakesh Tikait पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। भाजपा द्वारा समर्थित संगठन के कार्यकर्ताओं ने न केवल उन पर डंडों से हमला किया, बल्कि उनकी पगड़ी को भी जमीन पर गिराकर किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। ये पगड़ी, जो हमारी संस्कृति में गरिमा का प्रतीक है, उसका अपमान न केवल श्री टिकैत, बल्कि समस्त किसान समुदाय का अपमान है।
यह घटना मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन की लापरवाही और कानून-व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है। उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में तुरंत जवाब देना होगा। यह हमला राकेश टिकैत जी पर नहीं, बल्कि किसानों की एकता और उनके संघर्ष की आवाज पर प्रहार है। हमारी स्पष्ट मांग है, तत्काल मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन इन गुंडों और मवालियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, किसान समुदाय और देश की जनता इस घटना पर नजर रखे हुए है।
No comments:
Post a Comment