Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 31, 2025

फायरिंग प्रकरण में फलावदा पुलिस ने महलका प्रधान को गिरफ्तार किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। फलावदा थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षक योगेश गिरी द्वारा वांछित ग्राम प्रधान महलका असलम पुत्र जहूर को बुलन्दशहर रोड इस्टर्न पैरीफैरल अन्डर पास के नीचे से गिरफ्तार किया गया है


ग्राम महलका में पिछले दिनों दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग हो गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। घटना को लेकर अलर्ट मोड पर हुई पुलिस ने क्रॉस केस के साथ दरोगा योगेश गिरी की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुकदमे में दोनों पक्षों के 17 लोग नामजद किए गए थे। पुलिस ने घटना वाले दिन दोनों पक्षों के चार लोगों को तथा बाद में एक आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में कप्तान डॉ. विपिन ताड़ा ने जमीनी स्तर पर गोपनीय जांच भी कराई थी। 


महलका के प्रधान असलम की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही थी। उनकी गिरफ्तारी में विलंब होने के कारण स्थानीय पुलिस को अफसरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान असलम को मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी दिल्ली से हुई ही है। महलका फायरिंग का यह मामला सुर्खियों में चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here