-नई सड़कों पर चल रहा काम, बारिश से हुआ करोड़ों का नुकसान
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बिन बरसात
हुई बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण
सड़कें तालाब बन गई। शुक्रवार सुबह तेज़ आंधी-तूफ़ान और भारी वर्षा के बाद जनपद अंधेरे में
छा गया। कई जगहों पर बिजली सप्लाई रूक गई। इसके अलावा, शहर में
पिछले एक माह से नई सड़कें डालने का काम चल रहा है,
बारिश से वह भी खुर्द-बुर्द हो गई। पानी भरने के कारण नई सड़कें टूट गई। जनता का पैसा भी पानी की तरह बह गया।
महानगर की चंद्रकला कॉलोनी के बाहर
अग्रसेन विहार में हल्की बारिश हो या भारी, जबरदस्त पानी भर जाता है। पानी
निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. मानसून आने को है, लेकिन पार्षद सुमित मिश्रा ने जो पत्र नगर निगम के
आयुक्त को लिखा है, उस पर फ़रवरी से अब तक कोई
सुनवाई नहीं है। बारिश होने के
कारण जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई रूक गई। सदर, बेगमपुल, मेडिकल, बच्चा पार्क क्षेत्र की सप्लाई
बाधित हो
गई। रंगोली मंडप, नौचंदी इलाके की बिजली सप्लाई
फेल हो गई।
शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, सूरजकुंड का क्षेत्र भी अंधेरे में डूब गया। विकासपुरी में 33 केवी लाइन, शताब्दी नगर
में ब्रेकडाउन हो गया। ट्रांसमिशन 33 केवी पल्लवपुरम फर्स्ट एंड सेकंड भी ठप हो गया।
झूम कर बरसे बदरा, तीन घंटे हुई झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। मेरठ में सुबह सवेरे तेज
आंधी के साथ शुरू हुई बारिश का दौर करीब तीन घंटे तक लगातार चलता रहा। बारिश के चलते
हाईवे से लेकर शहर तक जगह-जगह जल भराव हो गया। तेज हवा के साथ बदरा झमाझम बरसाते
रहे। सुबह के समय अंधेरा छा गया और हाईवे पर भी लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को चलना
पड़ा। मेरठ के अलावा आस-पास के जिलों में भी जमकर बारिश हुई।
बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। जगह-जगह हुआ जल
भराव नजर आया, वहीं हाईवे पर लाईटें जलानी
पड़ीं। सुबह के समय से ही अंधेरा छाया रहा।
नमी बढ़ने से गर्मी का असर हुआ खत्म
शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तेज आंधी और बारिश के साथ
मौसम बदल गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंके के साथ मौसम में
नमी बढ़ गई और गर्मी का असर खत्म हो गया। करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम ने
फिर से एक बार करवट बदल ली।
ये कहना है
मौसम वैज्ञानिक का
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय
होने के चलते तेज आंधी और बारिश से मौसम बदला है और तापमान में भी गिरावट आई है। यह बारिश प्रदूषण को भी साफ करेगी और तापमान को भी कम कर देगी, जिस कारण से लोगों
को गर्मी से राहत रहेगी। साथ ही फसलों के लिए भी यह बारिश अच्छी होगी। अगर पछेते
गेहूं की फसल खेत में खड़ी होगी तो वहां पर थोड़ा नुकसान होने के आसार हैं। अभी
शनिवार तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment