उत्सव भारद्वाज
नित्य संदेश, मेरठ/परीक्षितगढ़। नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के तत्वाधान में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे नगर की समाजसेवी महिलाओं, नगर का नाम रोशन करने वाली युवतियों तथा महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हिटलर त्यागी ने किया। वही पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का अतुलनीय योगदान भूलाया नही जा सकता। विदेशी आक्रांताओं ने जो मंदिरों को उजाड़ा, अहिल्या बाई होल्कर ने उन्हें पुनः स्थापित किया। आज नारी शक्ति को उनसे प्रेरणा लेकर समाज में नई क्रांति लानी होगी। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने सभी का शाल ओढ़ाकर व पौधें भेंट कर स्वागत किया। वही नगर पंचायत के स्वछता अभियान की प्रगति व नगर के विकास का प्रारूप प्रस्तुत किया।
समरोह को अंतर्राष्ट्रीय महिला परिषद अखिल विद्या समिति की अध्यक्ष पूनम रुहेला, स्वछता प्रेरक डॉ भावना शर्मा, हिंदुस्तान स्काऊट गाइड आयुक्त स्वाति चौधरी,भाजपा मण्डल महामंत्री संजीव शर्मा, गगन त्यागी ने भी संबोधित किया नारी शक्ति सम्मान समारोह में पूर्व सभासद रजनी अग्रवाल, मोहिनी वर्मा, रिंकू सिंह,योगेश नंदिनी,विभूति सैक्सना,ऋतु गौतम, मुस्कान रुहेला, शालू , गीता उपाध्याय,रेखा सैनी, संगीता प्रजापति,नीरा, ऊषा, संगीता,राजबाला,विमलेश, सहित 31 महिलाओं को सम्मान पत्र भेंट किये।
समारोह की अध्यक्षता योगेश नन्दनी व संचालन स्वच्छ भारत मिशन के ब्राण्ड एम्बेसेडर विष्णु अवतार रुहेला ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक सन्दीप गौत्तम, इमरान खान तोमर संतोष वाल्मीकि अजय गुप्ता आशीष कुमार पवन कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment