Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 22, 2025

सर्च ऑप्रेशन को हो गए 15 घंटे से अधिक, युवकों का नहीं लगा सुराग

 


नित्य संदेश एजेंसी

मेरठ। नहर में डूबकर लापता हुए सोहेल और शहजाद की तलाश में सुबह से सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस, प्रशासन की ओर से नहर में लगातार युवकों की तलाश कराई जा रही है। गोताखोरों के अलावा जल पुलिस की टीम भी यहां दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक दोनों युवकों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस की मानें तो सर्च ऑपरेशन चलते हुए 15 घंटों से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन दोनों युवक अब भी लापता हैं।

बुधवार को मवाना में आजाद समाज पार्टी की रैली में शामिल होने आए दस से बारह युवकों के ग्रुप में से दो युवक सोहेल व शहजाद तेज बहाव में बह गए थे। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार बहे युवकों की तलाश की जा रही है। बुधवार रात बारह बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। गुरुवार सुबह पांच बजे से लगातार आठ गोताखोरों की टीम अलग अलग दो टोलियों में डूबे हुए युवकों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। मौके पर सीओ मवाना अभिषेक पटेल सहित थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना मवाना की फोर्स के साथ मौजूद हैं। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं वहीं डूबे हुए युवकों के परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि सोहेल और फरमान अपने और तीन दोस्तों के साथ कुल 5 लोग चांद, शान, साजिद, इब्राहिम, सुफियान, सुहेल व फरमान मिलकर मेरठ से 45 लोग बस से मवाना चंद्रशेखर की रैली में गए थे। ये पूरी बस रैली में आई थी। रैली खत्म होने के बाद ये पांचों युवक गंगा मं नहाने चले गए। चोरी छिपे वहां नहर में कूदकर नहाने लगे। तभी तेज बहाव के कारण पांचों डूबने लगे। लोगों ने इन्हें डूबते देखा तो फौरन बचाने के लिए पानी में कूदे। सोहेल, फरमान को तैरना भी नहीं आता था अन्य युवक तैरना जानते थे। 3 युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन सोहेल और फरमान का कहीं पता नहीं चला। देर रात तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलता रहा लेकिन सोहेल, फरमान का पता नहीं चला है।

यारी दोस्ती में चले गए रैली करने

सुहेल के पिता शहजाद व फरमान के पिता सुलेमान ने बताया कि वे उनको बिना बताए सम्मेलन के लिए चले आए थे। इनका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं था। शहजाद का कहना था कि उसने सुहेल को जाने से मना भी किया था। लेकिन वह बिना बताए चला आया। वहीं सुलेमान का कहना है कि वह यारी दोस्ती में चला आया था।

पांच बहन भाई में बड़ा था सोहेल

सोहेल के पिता शहजाद ने बताया कि सोहेल दो भाई पांच बहन हैं। सुहेल सबसे बड़ा था। वह बाइकों के स्टैंड आदि पर पॉलिश करने का कार्य करता था। डेढ़ महीने पहले सगाई हुई है, और बकरीद के बाद निकाह होना था। वहीं फरमान के पिता सुलेमान का कहना है कि फरमान दो भाई व एक बहन है। फरमान सबसे बड़ा था। वह टेनिस आदि खेलों के लिए जाल (नेट) बनाने का कार्य करता था। जबकि उसकी परचून की दुकान है। फरमान का 3 माह पहले ही निकाह हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here