Breaking

Your Ads Here

Friday, April 25, 2025

सरधना में रिश्तेदारी में आई पाकिस्तानी महिला को वापस भेजा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पहलगाम अटैक के बाद मेरठ में भी पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। एलआईयू की तीन टीमों को पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजने के लिए लगाया गया है। 

जिले में 43 पाकिस्तानी नागरिक हैं। इसमें 3 ऐसे हैं जो शॉर्ट टर्म वीजा पर आए। सरधना में रिश्तेदारी में आई पाकिस्तानी महिला को वापस भेज दिया गया है। महिला को अमृतसर भेजा गया है जहां से उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा। महिला अपने 2 बच्चों के साथ सरधना में रिश्तेदार के यहां 40 दिनों के वीजा पर समारोह में आई थी। पुलिस ने मेरठ में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी बढ़ा दी है। उनके घरों के बाहर गश्त बढ़ाई गई है।वही liu की तीन टीमों को इस काम में लगाया है। 48 घंटे के अंदर मेरठ में 2 महीने के लिए शॉर्ट टर्म वीजा पाकिस्तानियों को वापस भेजने का आदेश है. नौचंदी थाना क्षेत्र की भी एक महिला पाकिस्तान की रहने वाली है, जो लंबे समय से मेरठ में रह रही है उसे फिलहाल वापस नहीं भेजा गया है। वह दूतावास के नियमों के तहत लंबे समय से यहां रह रही है। इसके अलावा और कौन लोग हैं, जो लंबे समय से मेरठ में रह रहे हैं उनके भी निगरानी की जा रही है।

लगातार की जा रही निगरानी
मेरठ में टोटल 43 पाकिस्तानी नागरिक मिले हैं जिसमें से तीन शार्क वीजा पर यहां रह रहे हैं। अन्य 40 लॉन्ग टर्म विजा पर भारत आए हुए हैं। पहलगाम घटना के बाद इन लोगों के घरों पर गस्त बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है।

एडीजी ने कहा
मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सभी वीजा को कैंसिल किया गया है। सभी शॉर्टटर्म वीजा को अगले 48 घंटे डिपोर्ट करेंगे। मेरठ जोन के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक और पुलिस टीमें जांच में लगी है। सहारनपुर में 12 इसके अलावा अन्य जिलों में भी शॉर्ट टर्म वीजा पर आए लोगों को वापस भेजा जा रहा है। कोई भी वीजा जो एक्सपायर हो गया है वो देश में नहीं रह सकता यह अवैधानिक है उसे तुरंत वापस भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here