Thursday, April 3, 2025

भाजपा ही मुसलमान की हितेषी पार्टी, ज्यादा से ज्यादा जुड़े: एमएस खान

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के अगवानपुर के मूल निवासी एसएम खान महाराष्ट्र प्रदेश  भाजपा उपाध्यक्ष पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। भाजपा ही मुसलमान की हितेषी पार्टी है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़े। पार्टी ने हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी देकर समाज, सम्मान बढ़ाया है।

क्षेत्र के गांव अगवानपुर के रहने वाले एसएम खान ने गांव में आकर लोगों के दुख दर्द में शामिल हो गए और ईद की मुबारकबाद दी। ग्राम पंचायत पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई लाइब्रेरी का उद्घाटन फीता करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है, जिसमें देश की प्रथम महिला को राष्ट्रपति के पद पर नवाजा गया है। इससे महिलाएं मजबूत होकर आगे बढ़ रही है, जहां ग्राम प्रधान नरूलाह खान ने गांव में विकास कार्यों तैजी कर रहे हैं और हर समाज के लोगों के साथ लेकर आगे चल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment