Thursday, April 3, 2025

सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई जैव ऊर्जा समिति की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जैव ऊर्जा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से परियोजना प्रभारी यूपी नेडा द्वारा जनपद मेरठ में वर्तमान तक स्थापित जैव ऊर्जा प्लांट की जानकारी उपलब्ध कराई गई, तत्पश्चात विवेक गर्ग जैव ऊर्जा उद्यमी द्वारा प्रेस मढ की दिन-प्रतिदिन बढ़ती दरों के सम्बन्ध में एवं प्रेस मढ/गोबर की गाडियों पर लगने वाले टोल की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रॉ मेटिरियल की दुलाई हेतु प्रयुक्त होने वाले वाहनों के नम्बर उपलब्ध करा दें, ताकि टोल संचालक से उक्त गाड़ियों को टोल फी कराया जा सकें।

No comments:

Post a Comment