Thursday, April 3, 2025

सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने ईएमटी दिवस को उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

ईएमटी दिवस पर डा. अशोक कटारिया ने सभी कर्मचारियों को कहा, हर मनुष्य का सबसे बड़ा अधिकार, मानव अधिकार हैं। हमें निस्वार्थ बनके हर जरूरतमंद इंसान की सेवा करनी चाहिए। हमारे जिले में आज से नहीं, कई वर्षों से एंबुलेंस सेवा चल रही हैं, और चलती रहेगी, इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। इस दौरान नोडल अधिकारी डा. प्रदीप खोखर ने भी कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया। सम्मानित कमर्चारियों में जितेंद्र कुमार, दुर्जन सिंह, आरजू, रवि कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार, प्रोग्राम मैनेजर आदित्य राणा तथा 108 एंबुलेंस के प्रभारी गौरव पाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment