Monday, April 14, 2025

कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहब को लेकर विचार गोष्ठी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर विचार गोष्टी व पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की सौगंध ली। सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव भाटी व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतत्त्व में पूर्वी कचहरी स्थित बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजलि की।

कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्टी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव भाटी व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सयुंक्त रूप से की। संचालन हरिकिशन अम्बेडकर ने किया। इस मौके पर योगी जाटव, मॉनिंदर सूद वाल्मीकि, रमन कान्त शर्मा, कामेश रत्न, मासूम असगर, योगी जाटव, विनोद सोनकर, यासिर सैफी, दुष्यंत सागर, पीटर हैरिसन, देशपाल गुजर, मुकेश, पवन थापा, हरीश त्यागी, आमिर रजा, उम्रदराज, उवैस, कमल सिंह, अनिल प्रेमी, अक्षित शर्मा, विकास, रीना शर्मा, विजय चिकारा आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment