Monday, April 14, 2025

’हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ के अंर्तगत हुआ कार्यक्रम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद सरधना में कार्यक्रम का आयोजन (सबीला बेगम) अध्यक्ष व मोनिका उमराव (अधिशासी अधिकारी) द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन सोहनवीर सिंह द्वारा किया गया। जिसमें ’हमारा संविधान’ हमारा स्वाभिमान’ की टैगलाईन के अर्न्तगत स्वतंत्रता के अमृत काल में  अंबेडकर जी की 135वीं जयंती को  नगर के गणमाननीय नागरिकों, पालिका के सभासदों /सदस्यों, स्वयं सेवी संस्थाओं, नगर के नागरिकों व पालिका कर्मचारी के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक सूर्य देव त्यागी, दीपक शर्मा, शाहवेज अंसारी, मनोज कुमार द्वारा अपने विचारों को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अब्दुल कलाम सभागार में सभासद शानू जैन,  खालिद अंसारी, राहुल पाल, पिंकी सोम, पारुल सिरोही, महेश्वरी ,शालिनी सैनी, विमला अरोड़ा, उमा त्यागी, प्रेमलता सक्सेना, इंदिरा जाटव, अमित कुमार, मोहित कुमार एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment