Monday, April 14, 2025

अवैध निर्माण को लेकर रिटा. कर्नल मुल्तानी को रक्षा संपदा ने भेजा नोटिस

 


अशोक कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। बाउंड्री रोड स्थित बंगला नंबर-300 में कमिर्शियल एक्टिविटी के चलते लीज होल्डर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैंट बोर्ड व डीईओ विभाग की संयुक्त टीम के अधिकारी जांच पड़ताल को पहुंचे, लीज होल्डर मौके पर मौजूद थे तथा उनके द्वारा टीम का विरोध किया गया। इस पूरे मामले पर रक्षा संपदा विभाग के ओएस वीके गुप्ता ने बताया, उन्हें सर्किल से सूचना मिली थी कि बंगला नंबर 300 में कमिर्शियल एक्टिविटी की जा रही है, जो बैगर एनओसी लिए गैर कानूनी है। डीईओ के निर्देश पर नोटिस के साथ संयुक्त टीम जांच व कार्रवाई के लिए पहुंची थी। कोई सहयोग न मिलने पर लीज होल्डर रिटा. लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस मुल्तानी को नोटिस रिसिव कराया दिया गया है।

No comments:

Post a Comment