नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पूर्व सैनिकों एवं
शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु
जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट
सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकरी ने निर्देशित
किया कि भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक
निश्चित समय में निस्तारण किया जाए। बैठक में राजेन्द्र सिंह के जमीन से अवैध कब्जा
हटाने हेतु आदेशित किया व अनीता नेहरा के साथ पड़ोस की महिला द्वारा दुर्व्यवहार पर
कार्यवाही कराने हेतु सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। मामलों में
मुख्यतः जमीनी विवाद, शस्त्र लाईसेन्स नवीनीकरण, रास्ते सम्बन्धित विवाद व पुलिस सम्बन्धित
मामलो पर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सम्बन्धित प्रकरणों
को अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह ने जिलाधिकरी के आदेशानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित
किया।
No comments:
Post a Comment