Sunday, April 13, 2025

एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। "एक राष्ट्र-एक चुनाव" के कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागृति विहार स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की। बैठक में आगामी 16 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले "एक राष्ट्र-एक चुनाव" कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में प्रोफेसर मनोज सिवाच, प्रोफेसर अंजू राठी, तेजिंद्र खुराना, डॉ. जेवी चिकारा, शिक्षाविद मेहता, समाजसेवी अनुभूति चौहान, वरिष्ठ नागरिक श्री शुक्ला, अधिवक्ता रविंद्र सिंह, डा. विश्वजीत बेमबी, डा. सुमित उपाध्याय, अजीत कुमार, राहुल केसरवानी, विजय आनंद अग्रवाल, सुनील भड़ाना आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment