Sunday, April 13, 2025

स्व. महबूब जैन की 39वीं पुण्य तिथि पर किया शांति महामंडल विधान का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में मुनि प्रवक्ता सुनील कुमार जैन ने अपने पिता स्वर्गीय महबूब सिंह जैन की 39वीं पुण्य तिथि के अवसर पर शांति महामंडल विधान का आयोजन किया। सर्वप्रथम भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांति धारा की गई, जिसका सौभाग्य सुनील कुमार जैन एवं अभिषेक जैन को प्राप्त हुआ

इसके बाद देव शास्त्र गुरु एवं भगवान महावीर की पूजा की गई, उसके पश्चात शांति महामंडल विधान का पाठ किया गया। मांडले पर 120 अर्घ चढ़ाए गए। 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान के काल से अब तक जैन धर्म निर्बाध रूप से अपने प्रभावना कर रहा है। शांति विधान में भगवान के गुणों की महिमा का वर्णन किया गया है भगवान में अनंत गुण थे, जिनका वर्णन करना असंभव सा प्रतीत होता है। यह सभी धार्मिक क्रियाएं पंडित मनोज शास्त्री के द्वारा संपन्न हुई। स्वयं कॉल 48 रत्नमयी में दीपको से भगवान की आरती की गई। समस्त क्रियाओं में सहयोग देने वालों में अनंत वीर जैन, राजीव जैन, सत्येंद्र जैन, अतुल जैन तथा अचल जैन मुख्य रहे।

No comments:

Post a Comment